भाजपा संगठन में हो सकता है फेरबदल, पार्टी के राष्ट्रीय सचिवों संग जेपी नड्डा की अहम बैठक

नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक कर रहे हैं। रविवार दोपहर को जेपी नड्डा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनकी राष्ट्रीय सचिवों से मुलाकात हो रही है। इसके बाद कल (12 जुलाई) को जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर गोवा जाएंगे। गोवा में भी वो पार्टी संगठन को लेकर अहम बैठकें करेंगे। गोवा में नड्डा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष भी होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आज दिल्ली में राष्ट्रीय सचिवों के साथ मुलाकात और इसके बाद कल से उनके गोवा के दौरे और वहां पार्टी संगठन को लेकर बैठकें होने के चलते माना जा रहा है कि पार्टी संगठन में कुछ फेरबदल देखने को मिल सकता है। दरअसल हाल ही में मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है।

कई बड़े चेहरों को मंत्रीपद से इस्तीफा देना पड़ा है। इसमें प्रकाश जावडेकर, डॉ हर्षवर्धन और रविशंकर प्रसाद जैसे नाम हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर जैसे नेताओं को पार्टी संगठन में राष्ट्रीय महासचिव या उपाध्यक्ष जैसे पद दिए जा सकते हैं। हालांकि पार्टी ने आधाकारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *