कोरोना से मृत व्यक्तियों के नाम पर विकास ने डीडी नगर में लगवाया पेड़

रायपुर। संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र पश्चिम विधानसभा में वृक्षारोपण कार्यक्रम को और तेज कर दिया है। उन्होंने नवाचार करते हुए कोरोना काल में जिनकी मृत्यु हुई थी, उनके नाम पर पेड़ लगाने की शुरूआत रविवार को दीनदयाल उपाध्याय नगर से की। मृतकों के परिजनों की उपस्थिति में उपाध्याय के साथ कांग्रेस के काफी संख्या में उपस्थित कार्यकतार्ओं ने इस हारितांजली अभियान को पूरे पश्चिम विधानसभा में चलाने का संकल्प लिया।

विधायक द्वारा शुरू किए इस अभियान को देख मृतकों के परिजन भावुक हो गए। ऐसा भी मौका आया जब अपनों के नाम पर पेड़ लगाते हुए रोते हुए देखे गए। इस दौरान लोगों का कहना था कि इस विधायक की कार्यप्रणाली में बनावटी कुछ भी नहीं रहता, बल्कि अपने कार्यों से वे लोगों के करीब पहुंचना चाहते हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि जब उन्होंने देखा कि उनके विधानसभा के भी लोग इस कोरोना काल में काफी संख्या में अपनी जान गवा चुके हैं और ऐसे लोगों की संख्या 700 से भी ज्यादा है। उनको जीवित रखने की कल्पना मात्र ही एक माध्यम था और उनके जेहन में ये बात आई कि ऐसा कुछ किया जाए कि इनके जीवन न होने पर भी वे लोगों को जीवन देते रहें। मैंने पेड़ को माध्यम बनाया, जो आॅक्सीजन देते हैं।

आज जिनकी स्मृति में पौधा रोपित किया गया उनमें संतोष सिंग खैरवार, नरेश कुमार खोडेकर, मुकेश यादव, धनराज साहू, कनक लता लाल, रूकमणी बाई यादव, रविन्द्र नाथ चतुवेर्दी, केशव राव कोलाहकर, गोपाल गुप्ता, हेम पुष्पा बिसेन, अजय कुमार साहू सम्मिलित हैं। इसके अलावा भी 50 मीटर की दूरी में एक-एक पेड़ लगाया जा रहा है। विधायक विकास उपाध्याय के साथ इस कार्यक्रम में डीडी नगर के प्रवीण झा, हरीश साहू, विमल गुप्ता, सोहन शर्मा, शिवश्याम शुक्ला, बानो, सौमित्र मोहन मिश्रा, रंजीत बिन्द्रा, शिवनारायण साहू, दीनेश पांडे, नीरज शर्मा योगेश दीक्षित, आरती उपाध्याय, मन्नू बाजपेयी, मनीष पांडे, शैलेंद्र शर्मा, पुष्पलता त्रिपाठी, पप्पू सिंह शाहिद रजा, विजय गिडवानी, अशोक कोल्हे, राजा ठाकुर, विजय शर्मा एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *