अब घर में भी इमरान खान की हो रही बेइज्जती

इस्लामाबाद 
नया पाकिस्तान का नारा देकर सत्ता में आए इमरान खान का न तो बाहर में इज्जत है और न ही घर रमें। हर जगह वह सबके निशाने पर रहते हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने शनिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में व्याप्त कुशासन को लेकर लताड़ा और कहा कि उनका चुनाव चिन्ह अब क्रिकेट के बल्ले के बजाय 'चोर' का होना चाहिए।

नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि 2018 में इमरान खान ने क्रिकेट के बल्ले के चिह्न के साथ 'चुनाव चुराया'। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि इमरान खान के नाम का उल्लेख अब केवल यह ध्यान में लाता है कि कैसे लोगों से आटा, चीनी लूट ली गई। उन्होंने कहा कि आटा और चीनी के लिए कैसे कतारें लगती हैं, उसे आप देख सकते हैं। 

  रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के शारदा शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए मरियम ने कहा कि कहा कि एक बुजुर्ग लाइन में खड़े थे और उन्हें मात्र 1.5 चीनी दी गई। उन्होंने सवाल किया कि क्या 10 से 12 लोगों के घर के लिए 1.5 किलो चीनी पर्याप्त हो सकती है? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *