पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बोले मंत्री- परेशानी के बाद ही मिलता है सुख का आनंद

 
भोपाल

देश में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बीते दो महीने बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ी हैं। पेट्रोल डीजल तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर एक ओर लोग परेशान हैं तो वहीं मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा इस पर मजाक कर रहे हैं। शनिवार को इस संबंध में उनसे सवाल हुआ तो उन्होंने मजाक उड़ाने के अंदाज में कहा कि लोगों को परेशानी हो रही है तो क्या हुआ, परेशानी के बाद ही सुख का मजा आता है।
 
मध्य प्रदेश सरकार में लघु सूक्ष्म उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा शनिवार को छतरपुर जिले में थे। यहां मीडिया के लोगों ने सवाल किया कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से जनता परेशान हैं, इस पर आप क्या कहेंगे। इस सवाल पर सकलेचा ने हंसते हुए कहा- जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है जब तक एक भी परेशानी न आये तो आनंद भी नहीं आता है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वारल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बयान को असंवेदनशील बताया है और कहा है कि जो आम लोग 100 रुपए लीटर पेट्रोल खरीद रहे हैं, ये उनके साथ भद्दा मजाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *