एक्ट्रेस प्रत्युषा पॉल को मिल रहीं रेप की धमकियां 

 कोलकाता 
बंगाली टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा पॉल ने सोशल मीडिया पर लगातार बलात्कार की धमकियां मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस प्रत्युषा पॉल ने शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों पर उन्हें सोशल मीडिया पर बलात्कार की धमकी देने और अश्लील वेबसाइटों पर उनकी कुछ मॉर्फ्ड तस्वीरें जारी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने की पुष्टि की है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री ने इस मामले में कोलकाता पुलिस की साइबर सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई  है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि हमने अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम 2000 और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

इस पूरे मामले को लेकर प्रत्युषा पॉल ने कहा, 'यह मेरे साथ पिछले एक साल से हो रहा है। शुरुआत में मैंने ऐसी धमकियों को नजरअंदाज किया, लेकिन अब यह नियंत्रण से बाहर जा रही हैं और मैंने इसकी शिकायत पुलिस में की है। ऐसी धमकियां देने वाले लोगों को जब मैं सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर देती हूं तो ये लोग नियमित रूप से अपना अकाउंट बदलते रहते हैं और मुझे बलात्कार की धमकी देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *