प्रदेश में बढ़ रही हैं वृक्षारोपण गतिविधियाँ : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में सप्तपर्णी का पौधा लगाया। विधायक कुरवाई हरि सिंह सपरे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के पालन में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। सप्तपर्णी, एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट पार्क में मीडिया को दिये अपने संदेश कहा की प्रदेश में वृक्ष बचाने के लिए जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। वृक्षारोपण की गतिविधियों में वृद्धि हुई है। स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी वृक्षारोपण किया जा रहा है। इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी और जलवायु परिवर्तन की चुनौति का सामना करने के लिए समाज में जागरूकता आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *