राज्यपाल पटेल ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया

उज्जैन

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने  सुबह 11 बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर भगवान महाकाल का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। पूजन पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा करवाया गया। राज्यपाल ने गणपति मंडप की बेरीकेटिंग की प्रथम रो से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। पूजन उपरांत महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक एवं एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने राज्यपाल को शाल, प्रसाद एवं भगवान महाकालेश्वर का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *