इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा 18 जुलाई को होगी

रायपुर । संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा 18 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जायेगी। इसके लिए रायपुर शहर में 10 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है।प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के सफल संचालन व्यवस्था हेतु कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-6 में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंम्बर 0771-2413233 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *