केस वापस लेने की बात पर चाकू व रॉड से हमला, युवक की हालत गंभीर

रायपुर। शुभम साहू, आशु पांचे, सुमित गोस्वामी, पवन गोस्वामी ने मछली चोरी के आरोप में होशियार सिंह ठाकुर की पिटाई की थी, इस मामले में होशियार सिंह व उसकी बेटी हेमलता ने इन युवकों के खिलाफ आजाद चौक थाने में शिकायत दी थी। आरोपी युवक केस वापस लेने के लिए हेमलता व उसके परिवार पर दबाव बना रहे थे, लेकिन वे वापस नहीं से मना करते रहे। इस बीच आरोपी आशु ने चाकू और शुभम ने लोहे के रॉड से हेमलता के भाई बॉबी ठाकुर पर केस मामला लेने की बात कहते हुए हमला कर दिया। लहुलुहान हालत में परिजना उसे अंबेडकर में इलाज के लिए भर्ती करवाए जहां फिलहाल अभी उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में आजाद चौक पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन में जुट गई हैं। वहीं उसके दोस्तर सुमित गोस्वामी और पवन गोस्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मामला रायपुर के बजरंग नगर भीमसेन सोसायटी के पास बनी बस्ती का है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल बॉबी ठाकुर की बहन हेमलता ने बताया कि भाई की हालत बेहद खराब है। वह नहीं बचेगा…। हमारे मोहल्ले ने उन बदमाश लड़कों ने मेरी आंखों के सामने ही उसे घेरकर पीटा है। दरअसल हमने उनके खिलाफ 4 जुलाई को मेरे पिता के साथ हुई मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। वो हम पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार की रात मेरा भाई बॉबी ठाकुर पैदल आ रहा था, मैं चौक पर खड़ी थी। उसी समय शुभम साहू और आशु पांचे दोनों मिलकर मेरे भाई से झगड?े लगे। वो कह रहे थे तेरी बहन ने पुलिस थाने में रिपोर्ट की है, उसे वापस क्यों नहीं ले रही, हम तुझको जान से मार देंगे। मेरे भाई ने भी रिपोर्ट की बात पर इंकार किया तो शुभम साहू ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। तब तक आशु पांचे तलवार लेकर आया और बॉबी की छाती और पेट में हमला किया। झूमाझटकी में तलवार बॉबी के सिर पर लगी वो लहूलुहान हो गया। मैंने चीखना शुरू कर दिया, तो शुभम साहू और आशु पांचे भाग गये। इसके बाद घर वालों के साथ कार के जरिए सभी ने बॉबी को अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

हेमलता ने बताया कि ये सारा विवाद मछली चोरी के मामले से जुड़ा हुआ है। 4 जुलाई के दिन को मेरे पिता होशियार सिंह ठाकुर को मोहल्ले के शुभम साहू, आशु पांचे और इसके साथी सुमित गोस्वामी, पवन गोस्वामी ने मिलकर पीटा था। इन युवकों ने मिलकर मेरे पिता को घेरा और तब तक मारते रहे जब वो बेसुध होकर जमीन पर गिर न गए। कई बार लकड़ी के वजनी टुकडे से उनके सिर पर स्कूटी पर वार किया गया। कुछ दिन पहले मेरे पिता ने यहां के मछुआरों को बता दिया था कि शुभम और इसके साथी उनकी कई किलो मछलियां चुराकर बेच देते हैं। अपनी चोरी पकड़े जाने के कारण ही इन्होंने मेरे पिता और परिवार पर हमले किए हैं। फिलहाल आजाद चौक पुलिस ने आशु और शुभम के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज कर उनके दोस्त सुमित गोस्वामी और पवन गोस्वामी को हिरासत में लेकर आरोपियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *