सालासर अपार्टमेंट में वैक्सीनेशन के नाम पर लूटने वाले महिला मंगेतर के साथ महाराष्ट्र से गिरफ्तार

रायपुर। सालासर अपार्टमेंट के छठवें फ्लोर में कोरोना वैक्सीन लगाने के नाम पर चाकू की नोक पर चार लाख रुपये लूटपाट करने वाले पति और पत्नी  को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार कर लिया और उसे सड़क के रास्ते रायपुर लेकर पहुंची।

महिला आरोपी आयशा ने बताया कि वह रॉयल पार्क एकता मार्ग रत्नागिरी पुलिस थाना शहर महाराष्ट्र की रहने वाली है और वह सीए है और उसकी सगाई इरशाद के साथ हुई थी जोनोएडा सेक्टर 104 नोएडा उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। आयशा और इरशाद आॅनलाइन शेयर बाजार टेड्रिंग में इनवेस्ट करते हैं। इसी दौरान आयशा का संपर्क प्रार्थिया के पति संजीव कुमार के साथ हुई थी और दोनों का आॅनलाइन शेयर बाजार टेड्रिंग में लेन-देन होता रहता था। आयशा, संजीव कुमार के निवास स्थान का भी पता जानती थी। इसी बीच संजीव कुमार द्वारा अधिक रकम देने का प्रलोभन देकर आयशा से रकम आॅनलाइन शेयर बाजार टेड्रिंग में इनवेस्ट कराया गया था जिसमें संजीव कुमार को नुकसान हो गया। आयशा द्वारा अपना रकम संजीव कुमार से वापस मांगने पर संजीव कुमार रकम वापस देने में टाल मटोल करने लगा और रकम वापस नहीं दिया। इस पर आयशा ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर संजीव कुमार के निवास रायपुर में लूट करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार दोनों आरोपी 1 जुलाई को रायपुर आए और पंडरी स्थित एक लॉज में कमरा लेकर रूके।

किराए में एक एक्टिवा वाहन लिए और 1 जुलाई को ही आरोपियों ने संजीव कुमार के निवास सलासार ग्रीन सिटी में जाकर रेकी की। संजीव कुमार के घर को चिन्हांकित कर 2 जुलाई को योजना के अनुसार लूट की घटना को अंजाम दिया। महिला आरोपी आयशा को ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया। घटना में संलिप्त आरोपी इरशाद को भी पकड़ लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से लूट की सोने चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, आई पेड जुमला कीमती करीबन 1,00,000 रुपए और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन और हेलमेट को जब्त कर लिया गया है। किया। आरोपियों ने अपना नाम आयशा अघाड़ी पिता मो. जुल्फिकार उम्र 36 साल निवासी रॉयल पार्क एकता मार्ग रत्नागिरी पुलिस थाना शहर महाराष्ट्र और ईरशाद पिता फहीमुद्दीन उम्र 21 साल निवासी नोएडा सेक्टर 104 नोएडा उत्तर- प्रदेश बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *