जब आमिर खान ने की सौरव गांगुली के घर में घुसने की कोशिश, गार्ड्स ने गेट से ही लौटा दिया

इस बात में कोई शक नहीं कि आमिर खान (Aamir Khan) बॉलिवुड के सबसे बड़े सुपरस्‍टार्स में से एक हैं। उनकी देश और दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, एक वक्‍त ऐसा था कि आमिर को पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के कोलकाता स्थित घर से गार्ड्स ने बाहर कर दिया था।

दरअसल, 2009 में आमिर कोलकाता में अपनी फिल्‍म '3 इडियट्स' का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने सौरव के घर जाने का फैसला किया लेकिन वहां उन्‍होंने आमिर नहीं बल्कि फैन की तरह ही खुद को पेश किया।

फैन बनकर पहुंचे थे आमिर
आमिर क्रिकेटर के फैन के रूप में ड्रेसअप थे और उन्‍होंने गांगुली के घर में घुसने की कोशिश की ताकि उनके साथ एक पिक्‍चर क्‍लिक करा सकें। गेट पर काफी कोशिशों के बाद भी उन्‍हें गार्ड्स ने एंट्री देने से मना कर दिया।

बाद में सौरव ने आमिर को डिनर पर बुलाया
जब बाद में सौरव को पता चला कि आमिर उनसे मिलने पहुंचे थे तो उन्‍होंने सुपरस्‍टार को पत्‍नी किरण राव के साथ घर पर डिनर के लिए बुलाया। फैन के रूप में गांगुली के घर में घुसने और फिर उनके साथ डिनर करने के दो वीडियोज बाद में काफी वायरल हुए थे।

आमिर और किरण राव का तलाक
हाल ही में आमिर खान तब चर्चा में आए जब उन्‍होंने और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया। कपल ने कहा कि वे को-पैरंट के तौर पर बेटे आजाद राव का ध्‍यान रखेंगे।

अब 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे आमिर
प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो आमिर अब 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे। फिल्‍म में उनके ऑपोजिट करीना कपूर खान दिखेंगी। यह हॉलिवुड फिल्‍म 'Forrest Gump' का ऑफिशल हिंदी रीमेक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *