व्हाइट बोल्ड ड्रेस में अपने रेस्टोरेंट पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा 

 मुंबई 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। न्यूयॉर्क स्थित उनके इस रेस्टोरेंट में भारतीय खाने को प्राथमिकता दी गई है। पिछले दिनों ही वह यहां पहली बार पहुंची थीं। अब एक बार फिर से प्रियंका रेस्टोरेंट गईं और वहां से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं।
बोल्डनेस से ढाया कहर
प्रियंका ने पतली स्ट्रैप्स, हाई स्लिट व्हाइट सिल्क ड्रेस पहनी थी। उन्होंने गोल्डन हील्स कैरी किए और बालों का हाई बन बनाया। गोल्डन रिस्ट वॉच और गोल्डन ब्रेसलेट उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं, कोई भी उन्हें देखे तो बस देखता ही रह जाए।
रिस्पॉन्स से खुश
हाथ में ड्रिंक्स लिए प्रियंका पोज दे रही हैं। रेस्टोरेंट को मिल रहे रिस्पॉन्स से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- ‘न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत।‘
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *