आधे से ज्यादा में निकला डेल्टा प्लस वैरिएंट, त्रिपुरा में 151 सैंपल्स की टेस्टिंग, मचा हड़कंप

नई दिल्ली
एक ओर जहां कोरोना की दूसरी लहर ढलान पर है और लोगों के तीसरी लहर की चिंता सताने लगी है वहीं इस वायरस के नए नए वैरिएंट भी मुसीबत बने हुए हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि कोरोना का डेल्टा वैरिएंट बेहद गंभीर है और अब इसके मामले भी सामने आने लगे हैं।

शुक्रवार को त्रिपुरा सरकार ने पुष्टि की कि राज्य द्वारा पश्चिम बंगाल को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए आधे से अधिक सैंपल्स, वास्तव में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित निकले।  राज्य के मेडिकल प्रोफेश्नल्स ने पुष्टि की कि कुल टेस्ट के लिए भेजे गए कुल 151 सैंपल्स में से 90 सैंपल्स डेल्टा प्लस स्ट्रेन के लिए सकारात्मक आए हैं।

त्रिपुरा में एक कोविड -19 नोडल अधिकारी डॉ. दीप देबबर्मा ने शुक्रवार को कहा, "त्रिपुरा ने पश्चिम बंगाल में जीनोम अनुक्रमण के लिए 151 आरटी-पीसीआर सैंपल्स भेजे थे।" उन्होंने कहा, "इनमें से 90 से अधिक नमूने डेल्टा प्लस वेरिएंट के पाए गए, यह चिंता का विषय है।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *