डॉ. मिश्रा ने पत्रकार शरद व्यास के घर जाकर किया शोक व्यक्त

भोपाल

गृह मंत्री एवं इंदौर ज़िले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और जल-संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को इन्दौर के छत्रीबाग निवासरत पत्रकार शरद व्यास के घर पहुँच कर शोक-संवेदना व्यक्त की। डिजियाना मीडिया ग्रुप के वरिष्ठ पत्रकार शरद व्यास के पिता  राधेश्याम व्यास का गत दिनों दुःखद निधन हो गया था।

डॉ. मिश्रा ने  व्यास के घर जाकर स्व. राधेश्याम व्यास के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए ईश्वर से इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक  रमेश मेंदोला,  गौरव रणदीवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *