वन मंत्री ने मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

भोपाल

वन मंत्री और जिला प्रभारी डॉ. कुंवर विजय शाह ने नरसिंहपुर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

वन मंत्री ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से चर्चा की। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से जिला चिकित्सालय में दी जा रही उपचार सेवाओं, दवाओं और नि:शुल्क भोजन आदि की जानकारी भी ली। परिजनों ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से संतुष्ट हैं।

ऑक्सीजन प्लांट का अवलोकन

वन मंत्री डॉ. शाह ने जिला अस्पताल परिसर में पीएम केयर्स फण्ड से बनाये जा रहे एक हजार लीटर क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का अवलोकन भी किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति से अवगत कराते हुए आश्वस्त किया कि प्लांट का कार्य 4 से 5 दिन में पूरा हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *