एकेटीयू परीक्षा 2021: अब परीक्षा से आधे घंटे पहले और 15 मिनट बाद नहीं दे सकेंगे सवालों के जवाब

 लखनऊ 
डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सत्र 2021 की ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षा से संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी अपने लॉगिन कोड से परीक्षा समय से 30 मिनट पूर्व लॉगिन कर सकेंगे लेकिन इस दौरान वह प्रश्न पत्र हल नहीं कर सकेंगे। 

बहुविकल्पीय प्रश्न प्रणाली पर होने वाली ऑनलाइन परीक्षा में छात्रों को 1.30 घंटे का समय मिलेगा। 1.45 मिनट पर छात्रों द्वारा जितना भी प्रश्न पत्र हल किया गया होगा वह स्वत: सबमिट हो जाएगा। 130 घंटे के बाद 15 मिनट को जो अतिरिक्त समय है इस दौरान भी छात्र कोई प्रश्न हल नहीं कर सकेंगे। सभी प्रश्न पत्र में 50 सवाल होंगे। ऑनलाइन परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।  

इंटरनेट बाधित तो बदल जाएगा क्रम
जारी किए गए निर्देशों में साफ कहा गया है कि छात्र मोबाइल, लैपटाप या साइबर कैफे कहीं से भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं लेकिन परीक्षा में शामिल होने से पूर्व छात्रों को इंटरनेट की सुविधा सुनिश्चित कर लेनी होगी। यदि किसी छात्र का इंटरनेट 15 मिनट या उससे ज्यादा देर तक बाधित रहता है तो इंटरनेट सही होने पर छात्र को पुन: परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में छात्र द्वारा अभी तक अनुत्तरित प्रश्नों और उनके विकल्पों का क्रम परिवर्तित हो जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *