शगुफ्ता अली ‘डांस दीवाने 3’ में पहुंचीं आर्थिक तंगी से जूझ रहीं  

 मुंबई 
अभिनेत्री शगुफ्ता अली आर्थिक तंगी और कई बीमारियों से जूझ रही हैं। उनके बारे में जैसे ही पता चला बॉलीवुड के कई सितारे मदद के लिए आगे आए। अब शगुफ्ता अली ‘डांस दीवाने 3’ के मंच पर पहुंचीं। शो को माधुरी दीक्षित, धर्मेश और तुषार कालिया जज करते हैं। इस एपिसोड में अनिल कपूर मेहमान बनकर पहुंचे थे। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया शो को होस्ट करते हैं।

चार सालों से नहीं मिल रहा था काम
हर्ष, शगुफ्ता से पूछते हैं कि उनके बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। शगुफ्ता ने अपनी आपबीती बताई कि उन्हें किन मुश्किलों से जूझना पड़ा। शगुफ्ता कहती हैं कि ‘पिछले 36 सालों में से 32 साल बहुत बेहतरीन गुजरे। बहुत स्ट्रगल किया, खूब काम किया, फैमिली को भी संभाला, अपने आप को संभाला लेकिन चार साल पहले बहुत सारे ऑडीशंस हुए, बहुत सारी चीजें हुईं लेकिन कुछ वर्कआउट नहीं कर रहा था।‘

बिमारियों की वजह से परेशान
‘उसी दौरान पैरों की तकलीफ बढ़ गई डायबिटीज की वजह से। और वही डायबिटीज मेरी आंखों पर इफेक्ट कर गई। ये चार साल की तकलीफ मुझसे पता नहीं क्यों मुझसे बर्दाश्त नहीं हुई। मेरा घर है इंडस्ट्री। मैंने यहां 36 साल गुजारे।‘
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *