भारत के खिलाफ सीरीज में दासुन शनाका संभालेंगे श्रीलंका की टीम की कमान

 नई दिल्ली 
श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज का कप्तान बनाया जा सकता है। भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे और टी20 सीरीज से पहले कुसाल परेरा की जगह  दासुन शनाका श्रीलंका की टीम की कमान सौपी जा सकती है। 
    
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट ने शनाका को टीम की कमान सौंपने का फैसला कर लिया है जो कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने वाले पहले खिलाड़ी थे। 29 साल के दासुन शनाका आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं। वह पिछले चार सालों में श्रीलंका के कप्तान बनने वाले छठे खिलाड़ी होंगे।  दिनेश चंदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, लेसिथ मलिंगा, दिमुथ करुणारत्ने और परेरा ने 2018 के शुरू से लेकर श्रीलंका की कमान संभाली है। शनाका ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में कप्तानी की थी जिसमें उनकी टीम ने क्लीन स्वीप किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *