पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं , कच्चे तेल में फिर लौटी तेजी

 नई दिल्ली 
इस हफ्ते 5 फीसद टूटने के बाद कच्चे तेल में फिर तेजी लौट आई है, हालांकि आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग शांत है। आज यानी शुक्रवार को पेट्रोलियम कंपनियों पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बावजूद दोनों ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। देश में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है।

बता दें 4 मई के बाद से ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने पहले ही देश के विभिन्न शहरों, विशेष रूप से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, बिहार, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल, मणिपुर, जम्मू और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर शहरों की बात करें तो मुंबई, रत्नागिरी, परभणी, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, बांसवाड़ा, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, गुंटूर, काकीनाडा, चिकमगलूर, शिवमोग्गा, हैदराबाद, लेह, इंफाल, कालाहांडी, सोपोर , बारामूला, पटना, सेलम, तिरुवनंतपुरम, मोहाली और दार्जिलिंग में पेट्रोल शतक लगाकर नाबाद है।

दिल्ली में शुक्रवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 100.56 रुपये प्रति लीटर है। यहां डीजल भी 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *