फुल फार्म में Team मोदी, नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली
पीएम मोदी की नई टीम पूरे फार्म में नजर आ रही है। मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों ने आज से अपना कार्यभार संभालना शुरु कर दिया है। गुरुवार सबसे पहले नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने मंत्रालय का कामकाज संभाला, बता दें कि उनके पास IT मंत्रालय भी है। तो वहीं प्रमोशन पाने वाले अनुराग ठाकुर ने भी सुबह-सुबह ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय का चार्ज अपने हाथ में लिया। मालूम हो अश्विनी से पहले पीयूष गोयल रेलमंत्री थे और सूचना-प्रसारण मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर के पास था।

अनुराग ठाकुर के बाद पीयूष गोयल ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, तो निसिथ प्रमाणिक और अजय कुमार ने गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार अपने हाथ में लिया। जबकि 'मोदी कैबिनेट 2' में पहली बार मंत्री बनीं अपना दल की अनुप्रिया सिंह पटेल ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का चार्ज लिया। 

तो वहीं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चार्ज संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पहले 10 दिनों तक अपने विभाग के कार्यों का पूरा अध्ययन करूंगा उसके बाद एक्शन लूंगा। तो वहीं भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण और श्रम मंत्री का और दिल्ली एमपी मीनाक्षी लेखी और डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने विदेश मंत्रालय (MEA) में राज्य मंत्री (MoS) का चार्ज अपने हाथों में लिया।

सुषमा स्वराज के बाद मीनाक्षी लेखी ने किया ये कारनामा मालूम हो कि 07 जुलाई को 'मोदी सरकार 2' में पहली बार कैबिनेट विस्तार हुआ है, जिसमें 43 नए सदस्यों को शामिल किया है। 43 नए मंत्रियों में से 15 ने कैबिनेट मंत्री बने हैं तो वहीं 28 को राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके बाद मोदी कैबिनेट में अब कुल मंत्रियों की संख्या 77 हो गई है, नियम के मुताबिक कैबिनेट में 81 मंत्री हो सकते हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *