पंजाब: राजनीतिक स्थिति पर बोले मनीष तिवारी,’कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी लेकिन किसी के पास एजेंडा है तो…’

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पंजाब की राजनीतिक स्थिति को लेकर कहा है कि राज्य में कांग्रेस एकजुट है और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम अमरिंदर सिंह के तकरार की वजह से पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ती जा रही है। गुरुवार (08 जुलाई) को कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, ''कांग्रेस एकजुट है और आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

 लेकिन अगर किसी के पास एजेंडा है और वह ट्विटर, सोशल मीडिया के जरिए या किसी अन्य माध्यम से इसे चलाना चाहता है तो मुझे लगता है कि कांग्रेस हाईकमान को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।'' मनीष तिवारी ने नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, देखिए कांग्रेस एक अखंड और कभी ना टूटने वाली अटूट पार्टी है। हम पंजाब में होने वाली विधानसभा चुनाव-2022 को मजबूती के साथ लड़ेगे। लेकिन सोशल मीडिया पर एजेंडा चलाने वालों को लेकर मैं पार्टी हाईकमान से कहना चाहता हूं कि वो इसे गंभीरता से लें और कार्रवाई करें। कांग्रेस पंजाब का चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका निशाना उन्ही की ओर था। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कोई कलह और परेशानी नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *