रामधुन के साथ शुरू हुआ महात्मा गांधी सदन में कामकाज

रायपुर। नगर निगम मुख्यालय यानी महात्मा गांधी सदन में आज सुबह 10.30 बजे निगम के महापौर एजाज ढेबर ने सिस्टम को आॅन कर रामधुन सुनकर कामकाज की शुरूआत की। अब यह धुन पूरे निगम परिसर में रोजाना 30 मिनटों तक बजता रहेगा। इस दौरान महापौर के अलावा सभापति प्रमोद दुबे, आयुक्त प्रभात मलिक, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, सभी एमआईसी सदस्यगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *