आज से दिल्ली में सीएनजी के दाम भी बढ़े 

नई दिल्ली
लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के बीच अब सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में सीएनजी के दाम में आज से बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले दिल्ली में सीएनजी 43.40 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रही थी जोकि अब बढ़कर 44.30 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं पीएनजी की कीमत 29.66 प्रति एससीएम पहुंच गई है। नोएडा में सीएनजी के दाम 49.09 रुपए प्रति किलोग्राम, ग्रेटर नोएडा में और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम आज से 49.98 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

 इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतों की जानकारी दी गई है। ट्वीट करके कहा गया है कि सीएनजी के इस्तेमाल से पेट्रोल की तुलना में आपकी तकरीबन 50 फीसदी और डीजल की तुलना में तकरीबन 68 फीसदी की बचत होगी। बता दें कि इस महीने दिल्ली में छह बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं जिसके बाद पेट्रोल के दाम 35 पैसे और डीजल के दाम 9 पैसे बढ़ गए हैं। पिछले महीने तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की थी। घरेलू सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी, जोकि 1 जुलाई से लागू है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *