भागलपुर में आज-कल छाए रहेंगे बादल, जानें अगले दो दिनों के मौसम का हाल

 भागलपुर 
बुधवार को सुबह दस बजे से ही भागलपुर शहर तपने लगा था। थोड़ी धूप और ज्यादा बदरी के कारण गर्मी व उमस बढ़ गई थी। पंखे के नीचे रहने के बावजूद लोगों के पसीने निकल रहे थे। उमस से उबलने का दौर दोपहर बाद दो बजे तक चला। इसके बाद हवाओं संग मौसम बदल गया।

दोपहर बाद करीब तीन बजे से दक्षिणी हवा बही तो लोगों को उमस से बहुत हद तक राहत मिल गयी। भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन के पारे में जहां 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी तो रात का पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। 

बुधवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: तीन व एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 87 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 82 प्रतिशत पर आ गयी। जबकि दिन भर 3.6 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से दोपहर तक उत्तर-पूर्वी तो दोपहर बाद दक्षिणी हवा बही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *