डब्ल्यूटीसी की जीत का जश्न पूरे देश में मनाएगी कीवी टीम

ऑकलैंड

जब से न्यूजीलैंड टीम ने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है, जब से पूरे देश में इसका जश्न जारी है। अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस जश्न को बढ़ाने की तैयारी की है, जिसमें फैन्स को अपने चहेते क्रिकेटरों के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिलेगा।  बोर्ड ने कहा कि टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) गदा लेकर पूरे देश का दौरा करेगी जो 26 जुलाई से शुरू होगा।

केन विलियमसन की अगुआई में टीम ने पिछले महीने साउथम्पटन में बारिश से प्रभावित रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को आठ विकेट से हराकर शुरुआती आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) डब्ल्यूटीसी फाइनल जीता था। टीम गदा लेकर दौरा 26 जुलाई से वांगारेई से शुरुआत करेगी और फिर पूरे हफ्ते में ऑकलैंड, तौरंगा, हैमिल्टन, न्यू प्लेमाउथ, पामर्सटन नॉर्थ, वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन और इनवरकारगिल जाएगी।

ऐसा इसलिए है, ताकि लोगों को इस खास ट्रॉफी के साथ फोटो खींचने के अलावा खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ लेने और टीम का पोस्टर लेने का मौका मिल जाए।न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने कहा, 'हमें काफी अनुरोध मिले हैं कि न्यूजीलैंड के लोग टीम के साथ इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पल को साझा करना चाहते हैं और उनके साथ जश्न का हिस्सा होना चाहते हैं। हमने काफी सोच विचार के बाद यह फैसला किया है।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *