आज फिर पेट्रोल की कीमतें में लगी आग 

नई दिल्ली
आज पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ाए गए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में फिर 35 पैसे की तगड़ी बढ़ोतरी की है और लगे हाथ  डीजल पर भी हर लीटर पर 9 पैसे बढ़ा दिए हैं। इस बदलाव के बाद दिल्ली में गुरुवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 100.56 रुपये प्रति लीटर है। यहां डीजल भी 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

भारत के लोगों को महंगे तेल खरीदने के लिए तैयार रहना होगा। आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल और महंगा हो सकता है। अगर केंद्र और राज्य सरकारें टैक्स में कटौती करती भी हैं तो बहुत राहत मिलने की उम्मीद नहीं होगी। आम लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर रुख करना होगा।
 
एशियाई देशों में तेल की मांग तेजी से बढ़ी है। वहीं रूस और सऊदी अरब सहित तेल उत्पादक देशों का संगठन ओपेक ने कच्चे तेल के उत्पादन बढ़ाने पर सहमत नहीं हुए हैं। यानी जब उत्पादन कम होगा और मांग ज्यादा होगी तो भाव बढ़ना लाजिमी है। जानकारों का कहना है कि तेल उत्पादक देश कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई कर रहे हैं। वहीं भारत में  पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।  चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *