‘अंकुर’ प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा वृहद पौधरोपण

ग्वालियर
अंकुर कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा। इसके लिये पूर्व से आवश्यक तैयारियां कर ली जाएं। पौधरोपण के साथ उसके संरक्षण की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पंचायत स्तर पर जल संरक्षण के कार्य प्रारंभ किए जाएं। यह निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल ने जनपद पंचायत घाटीगांव में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए।

बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीएस हंस, समस्त उपयंत्री, पीसीओ, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कान्याल ने बैठक में निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तरीय क्राइसेस समिति का प्रत्येक सप्ताह बैठक आयोजित करते हुए समिति के सदस्यों के सहयोग से वैक्सीनेशन कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत में नल-जल योजना का सुचारू रूप से संचालन किया जाए ताकि पेयजल आपूर्ति में कोई समस्या न हो। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का संचालन कराए जाने एवं कचरा प्रबंधन के संबंध में निर्देशित किया गया।

बैठक में मनरेगा अंतर्गत सीटीआर कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, ईओएल सर्वे, सीएम हैल्पलाइन एवं करारोपण की समीक्षा की गई। बैठक के पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *