इंदौर में स्पूतनिक वैक्सीन पहुंची ,200 से अधिक लोगों ने लगवाई

इंदौर
 इंदौर शहर में अब  स्पूतनिक वैक्सीन भी आ चुकी है। पिछले दो दिन में इंदौर के करीब 200 लोगों को इसे लगाया गया है। कोविन एप पर इसके आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद यह टीका लगाया जा रहा है। शैल्बी अस्पताल में यह टीका दो दिन पहले ही लगाना शुरू हुआ है। अस्पताल के अधीक्षक डा. विवेक जोशी के मुताबिक उनके अस्पताल में दो दिन पहले स्पूतनिक की 200 डोज आई है और 200 लोगों को लगाई जा चुकी है। इस टीके की पहली डोज के तीन सप्ताह से तीन महीने बाद दूसरी डोज लगेगी। विजयनगर क्षेत्र स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भी बुधवार से स्पूतनिक लगनी शुरू होगी। अस्पताल के सीईओ अभिलाष पिल्लई के मुताबिक बुधवार को स्पूतनिक की 1200 डोज पहुंचने वाले हैं। जिन लोगों ने स्पूतनिक का टीका लगवाया उनमें से कई का कहना है कि वो तीन माह से इसी टीके का इंतजार कर रहे थे। निजी अस्पतालों में 1145 रुपये में ये वैक्सीन लगाई जा रही है।

आज लगेगी वैक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज

बुधवार को शहर में 200 से अधिक केंद्रों पर 50 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज ही लग पा रही थी। अब बुधवार को भी कोविशील्ड की दूसरी डोज और कोवैक्सीन की भी दूसरी डोज ही लग सकेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को 29 हजार 500 कोविशील्ड की डोज और 20 हजार कोवैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। गौरतलब है कि अभी सीमित मात्रा में टीके मिलने के कारण कई टीकाकरण केंद्रों पर टीके लगवाने वालों की भीड़ लग रही है। इसके कारण लोगों को टीका लगवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिन लोगों को अब तक दूसरी डोज नहीं लगी है उनके लिए यह विशेष टीकाकरण सत्र चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *