गंगा एक्सप्रेस-वे पर 120 की रफ्तार पर दौड़ेंगी गाड़ियां, 6 घंटे में कर सकेंगे दिल्ली से प्रयागराज तक का सफर 

मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस वे को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो चुका है। उत्तरप्रदेश सरकार ने कहा है कि परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि के 80 प्रतिशत का अधिग्रहण कर लिया गया है और निर्माण कार्य सितंबर से शुरू किया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत 36,000 करोड़ रुपये है और इसे अगले 26 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव में समाप्त होगा। 
एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सहित यूपी के 12 जिलों से होकर 519 गांवों को जोड़ेगा। जिले भर में एक्सप्रेसवे की लंबाई मेरठ में 15 किमी, हापुड़ में 33 किमी, बुलंदशहर में 11 किमी, अमरोहा में 26 किमी, संभल में 39 किमी, बदायूं में 92 किमी, शाहजहांपुर में 40 किमी, हरदोई में 99 किमी और उन्नाव में 105 किमी, रायबरेली में 77 किमी, प्रतापगढ़ में 41 किमी और प्रयागराज में 16 किमी होगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *