गोलपारा में भूकंप के झटके 

नई दिल्ली
असम के गोलपारा में आज सुबह 8.45 भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके उत्तरी बंगाल, दार्जीलिंग, कूच बिहार तक में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र मेघालय के तुरा में था। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। 

बता दें कि इससे पहले दिल्ली, हरियाणा में भी 5 जुलाई की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह झटके हरियाणा का झज्जर में महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई। इसकी गहराई तकरीबन 5 किलोमीटर थी। ट्विटर पर कई लोगों ने भूकंप के झटकों को लेकर ट्वीट किया कि उन्होंने भूकंप महसूस किए हैं। गुड़गांव से एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा मेरा मजबूत बेड पूरी तरह से हिल गया था, यह असल का भूकंप था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *