पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या

नई दिल्ली
दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम बीती रात हत्या कर दी गई। 67 साल की किटी कुमारमंगलम की हत्या उनके दिल्ली स्थित आवास पर की गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने किट्टी कुमारमंगलम की हत्या कर दी। वह वसंत विहार स्थित अपने आवास में दूसरी मंजिल पर रहती थीं। उनके पति पी रंगराजन कुमारमंगलम, अटल सरकार में मंत्री थे और उनकी मौत कैंसर से हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *