मंत्री सुश्री ठाकुर जनजातीय संग्रहालय में चित्र शिविर का करेंगी शुभारंभ

 भोपाल

पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर बुधवार, 7 जुलाई 2021 को सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय भोपाल में भील एवं गोंड समुदाय के चित्रकारों पर एकाग्र 'चित्र शिविर' का शुभारंभ करेंगी। 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर 'गमक' श्रंखला के अंतर्गत 7 से 11 जुलाई तक दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक आगुंतकों के लिए प्रदर्शित किया जायेगा।

संस्कृति विभाग के जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् द्वारा 'परंपरा में प्रकृति की महिमा' पर केंद्रित चित्रकला का आयोजन किया जा रहा है। 'चित्र शिविर' में कला-रसिकों को 70 से अधिक आमंत्रित कलाकारों के निजी संग्रह के चित्र खरीदने करने का भी सुखद अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *