डेल्टा वेरिएंट: जर्मनी ने भारत, नेपाल और यूके से हटाए यात्रा प्रतिबंध 

 नई दिल्ली 
जर्मनी ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से प्रभावित भारत, ब्रिटेन और पुर्तगाल पर लगे यात्रा प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की है। इससे पहले जर्मनी ने कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के यात्रियों पर बैन लगा रखा था जिसे मंगलवार को हटाने की घोषणा की गई है। बता दें कि अब जर्मनी में जाने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत होगी। इसके अलावा 5 से 10 दिनों तक क्वारंटाइन में भी रहना होगा। 

दुनियाभर में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए जर्मनी समेत कई देशों ने विदेश यात्राओं पर प्रतिबंध लगाया है। जर्मनी ने उन 16 देशों को लेकर यात्रा प्रतिबंध लगाए थे जहां कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे थे। जर्मनी ने देशों को वर्गों में बांट रखा है। रोग नियंत्रण और रोकथाम करने वाली जर्मन संघीय सरकारी एजेंसी रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने कहा कि भारत, नेपाल, रूस, पुर्तगाल और यूके को पहले "वैरिएंट चिंता के क्षेत्रों" की कैटेगरी में रखा था और अब इसे हाई इंसीडेंट वाले इलाके यानी "उच्च-घटना वाले क्षेत्रों" में डाउनग्रेड कर दिया गया है। .

ऐसा करन के बाद से उनके लिए जर्मनी आना आसान हो जाएगा जो यहां के नागिरक या निवासी नहीं हैं। जर्मनी में मौजूदा नियम केवल अपने ही नागरिकों को दूसरे देश से अपने देश में आने की अनुमति देते थे और उनके टीकाकरण की स्थिति की परवाह किए बिना दो सप्ताह उन्हें क्वारंटाइन रखने को कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *