पेटीएम गैस सिलेंडर तक बुक कराने के लिए दे रहा लोन 

नई दिल्ली
डिजिटल वित्तीय सेवा मंच पेटीएम ने सोमवार को पोस्‍टपेड मिनी की पेशकश की, जिसके जरिए ग्राहक अपने मासिक खर्च के लिए 250 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का कर्ज तुरंत पा सकते हैं। पोस्टपेड मिनी को आदित्‍य बिरला फाइनेंस लिमिटेड के साथ भागीदारी में पेश किया गया है और 30 दिन तक की अवधि के लिए कोई ब्‍याज नहीं लिया जाएगा। कंपनी ने बताया कि इस पहल के तहत मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, गैस सिलेंडर बुकिंग, बिजली और पानी के बिल जैसे खर्चों के लिये यह कर्ज दिया जाएगा। पेटीएम ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह पेशकश उसकी बाय नाउ, पे लेटर सेवा का विस्‍तार है, जिसकी मदद से कम कीमत वाला ऋण तुरंत पाया जा सकता है।

पेटीएम ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह पेशकश उसकी 'बाय नाउ, पे लेटर सेवा का विस्‍तार है, जिसकी मदद से कम कीमत वाला ऋण तुरंत पाया जा सकता है।  पोस्टपेड मिनी को आदित्‍य बिरला फाइनेंस लिमिटेड के साथ भागीदारी में पेश किया गया है और 30 दिन तक की अवधि के लिये कोई ब्‍याज नहीं लिया जाएगा। कंपनी ने बताया कि इस पहल के तहत मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, गैस सिलेंडर बुकिंग, बिजली और पानी के बिल जैसे खर्चों के लिये यह कर्ज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *