जल्द ही सरकारी केंद्रों पर फ्री में दी जाएगी स्पूतनिक-V

 नई दिल्ली 
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के उत्पात से हल्की राहत के बीच टीकाकरण में तेजी आई है। भारत में अभी टीकाकरण के लिए दो वैक्सीन- कोविशील्ड और कोवैक्सीन यूज की जा रही हैं।  वहीं अब स्पूतनिक–वी के टीके से महामारी के इस दौर में राहत की उम्मीद जगी है। देश में रूसी कोविड वैक्सीन स्पूतनिक-V के इस्तेमाले को सेंट्रल रिचर्च इंस्टीट्यूट कसौली की सेंट्र ड्रग्स लैबोरेट्री की ओर से मान्यता मिल गई है। ऐसे में अब स्पूतनिक-V टीका जल्द सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर  मुफ्त में उपलब्ध होने वाला है।
 
खबर के मुताबिक केंद्र के कोविड-19 अध्यक्ष, डॉ एन के अरोड़ा ने जानकारी दी है कि ये टीका अब जल्द सरकारी टीकाकरण वेबसाइट पर लोगों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वक्त स्पूतनिक-वी निजी सेक्टर पर उपलब्ध है। इसकी स्पलाई को देखते हुए, हम कोशिश कर रहे हैं कि ये स्पूतनिक जल्द मुफ्त टीकाकरण प्रोग्राम के तहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ये भी कहा कि भले ही इस वक्त टीकाकरण में धीमी दिख रही हो लेकिन आने वाले हफ्ते में एक बार फिर तेजी से रफ्तार देखने को मिलेगी।

बता दें कि स्वास्थ मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 34 करोड़ टीके की डोज दी जा चुकी हैं। वहीं, 12-16 करोड़ और जुलाई महीने के अंत तक लग जाएंगी. केंद्र के जारी एक बयान में कहा गया था कि जुलाई महीने तक 50 करोड़ डोज लगाई जा सकेंगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *