भाजपा के वृक्षारोपण पर अखिलेश यादव का तंज, पूछा- ‘हर तरफ हरियाली क्यों नहीं छा गई’ 

लखनऊ
प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा एक दिन में 25.51 करोड़ पौधे लगाने का दावा किया गया है। प्रदेश सरकार के इस दावे पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा सरकार ने अपने सौ झूठ में एक नया झूठ वृक्षारोपण को भी जोड़ दिया है। मुख्यमंत्री का दावा है कि उनके कार्यकाल में 100 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। लेकिन एक दिन में ही 25.51 करोड़ पौधे रोपने के दावे के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सबके बावजूद उत्तर प्रदेश में हर तरफ हरियाली क्यों नहीं छा गई है और प्रदेश का वन क्षेत्र दुगना-चैगुना क्यों नहीं बढ़ गया?' 

अखिलेश यादव ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के संबंध में बड़े-बड़े दावों और रिकॉर्ड बनाने के विज्ञापनों के अलावा प्रदेश सरकार अब तक यह ब्यौरा नहीं दे पायी कि कहां कितने वृक्ष लगे हैं और उनमें कितने बचे हैं? भाजपा वृक्षारोपण के नाम पर वस्तुतः बजट का बंदरबांट करती है। उसकी नीति और नियत दोनों में खोट है। भाजपा सरकार वृक्षारोपण का बहाना बनाती है और हकीकत में झूठ और नफरत के बीज बोती है। अगर वह सही अर्थों में वृक्षारोपण के लिए प्रतिबद्ध है तो उसे इस संबंध में साढ़े चार साल के कार्यकाल का श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। इससे सत्यता का पता चल जायेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *