हिमालय की वादियों का दुर्लभ फूल ब्रम्हकमल खिला राजनांदगांव में

राजनांदगांव
हिमालय की वादियों का दुर्लभ फूल ब्रम्हकमल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी संतोष तिवारी के घर के गमले में खिलने से आसपास के लोग देखने के लिए काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। यह फूल सूर्यास्त से आधी रात तक ही खिला रहता हैं औश्र सूर्योदय से पहले पूरी तरह से मुरझा जाता।

हिमालय के बफीर्ले पहाड़ों में ही ब्रम्हकमल फूल खिलता है और ठंडे इलाकों में इसके लिए अनुकूल मौसम माना जाता है। इस संंबंध में संतोष तिवारी ने बताया कि सौभाग्य है कि ब्रम्हकमल उनके घर में खिला। धार्मिक रूप से वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने बताया कि फूल का अस्तित्व कुछ घंटों के लिए ही होता है, लिहाजा कौतूहलवश फूल को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि ब्रम्हकमल भगवान ब्रम्हा के पसंदीदा फूल है इसलिए इस फूल को ब्रम्हकमल के रूप में जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *