बिहार के इन 11 जिलों में अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी 

पटना 
मौसम विभाग ने पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय सहित, दक्षिण पूर्व बिहार में भागलपुर, खगड़िया, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। हिमालय की तलहटी से सटे जिलों में भी यह स्थिति बन सकती है। 

उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में दिख रहा है कि पटना सहित पूरे दक्षिण मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार के ऊपर संवाहनीय बादल बने हुए हैं। ये बाद कभी-कभी भारी वर्षा के कारक होते हैं। साथ ही वज्रपात और मेघ गर्जन की स्थिति भी इन इलाकों में बन सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है। शुक्रवार को सूबे में एक दो जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज हुई। सोमवार को गया में सुबह साढ़े आठ से शाम पांच बजे तक 69 मिमी और पूर्णिया में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश बांका जिले के बेलहर में दर्ज की गई। यहां 24 घंटे में 70 मिमी बारिश हुई। इधर, दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री तक अधिक है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस महसूस हो रही है। देर शाम पटना व आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *