महंगाई के विरोध में कांग्रेस का आज राष्ट्रव्यापी आंदोलन

रायपुर
कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में आसमान छूती पेट्रोल-डीजल और सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती मंहगाई के खिलाफ राज्य, जिला और ब्लाक स्तर पर आंदोलन के पहले चरण में प्रदेश के सभी 307 ब्लाकों में प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान चला कर किया जायेगा। इसी के तहत कल, मंगलवार को मंहगाई के विरोध में थाली, बर्तन पीट-पीटकर विरोध दर्ज किया जाएगा।

बढ़ती मंहगाई और पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में अत्यधिक वृद्वि पर रोक लगाने और कई गुना बढ़ चुके केन्द्रीय उत्पादन शुल्क को कम करने की मांग को लेकर मंगलवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत थाली और बर्तनों को पीट-पीटकर इसका विरोध किया जाएगा। इस दौरान मंहगाई के विरोध में पाम्पलेट, पोस्टर एवं प्ले-कार्ड के साथ स्थानीय स्तर पर पेट्रोल पम्पों में आमजनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करते हुये हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा। 14 जुलाई को जिला स्तरीय पर मंहगाई के विरोध सायकल यात्रा निकाली जायेगी। 17 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में पैदल मार्च कर महंगाई व ईधनों की कीमतों में की गयी वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर मंहगाई पर लगाम लगाने और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधीश को सौंपा जायेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *