नाबालिग प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी

बालोद
एक ही कक्षा में पढ़ते-पढ़ते दो नाबालिगों में प्यार हो गया और दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन परिजनों को यह मंजूर नहीं था। इससे आहत होकर आज दोनों नागालिग जोड़े ने एक साथ पेड़ में चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतिका और मृतक दोनों कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ाई करते थे और इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन इस बात की भनक दोनों प्रेमी जोड़े के परिजनों तक पहुंची गई। लेकिन वे जाति अलग-अलग होने के कारण शादी करने से इंकार कर रहे थे। इससे आहत होकर आज दोनों नाबालिग प्रेमी जोड़े ने पेड़ में चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची गुरुर पुलिस ने दोनों के शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं इस संबंध में दोनों परिवारों के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *