धोनी ने पत्नी साक्षी को शादी की 11वीं सालगिरह पर भेंट किया बेशकीमती तोहफा

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बीते दिन 4 जुलाई को अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मनाई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने 11 साल पहले 4 जुलाई 2010 को साक्षी के साथ देहरादून में शादी रचाई थी। सालगिरह के मौके पर धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को स्काई ब्लू वोक्सवैगन बीटल कार गिफ्ट की। साक्षी ने कार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।

धोनी को अक्सर तेज चलने वाली बाइक और विंटेज कारें पसंद हैं। साक्षी ने कई बार पति की कार संग्रह को अपने रांची फार्महाउस के साथ सोशल मीडिया पर दिखाया है। रविवार को साक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज 11वीं शादी की सालगिरह पर विंटेज कार गिफ्ट करने के लिए एमएस धोनी की धन्यवाद दिया। फोटो कैप्शन में साक्षी ने लिखा, सालगिरह उपहार के लिए धन्यवाद।

बीते साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। अपने प्रशंसकों को दिग्गज क्रिकेटर की एक झलक देने के लिए पत्नी साक्षी अक्सर रांची फार्महाउस से तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। साक्षी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टाग्राम पर उनके 4.3 मिलयन फॉलोअर हैं। जबकि फेसबुक पर भी फॉलोअर्स की तादाद लाखों में है।

धोनी के आलीशान फार्महाउस में एक निश्चित जगह है जहां सीएसके के कप्तान अपनी सुपरबाइक और शानदार कारें रखते हैं। धोनी इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में सभी आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी के पास सुपर बाइक्स और कारों का बेहतरीन संग्रह है जिनमें  कावासाकी निंजा, कॉन्फेडरेट हेलकैट, हमर एच2 और फेरारी जीटीओ शामिल हैं। इसके अलावा धोनी के फॉर्महाउस में कई सारे कुत्ते और घोड़े भी हैं।

आईपीएल के 14वें संस्करण में धोनी एक बार फिर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। आईपीएल 2021 के शेष सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में सितंबर में किया जाएगा। आईपीएल 2021 अंकतालिका में चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर काबिज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *