होम क्वारंटीन में गईं डचेज ऑफ कैंब्रिज केट

लंदन
ब्रिटेन के राजमहल ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन गृह-पृथकवास (होम आइसोलेशन) में हैं। गौरतलब है कि ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की 73वीं वर्षगांठ पर सोमवार को केट को अपने पति प्रिंस विलियम के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

लेकिन, केनसिंग्टन पैलेस कार्यालय का कहना है कि केट पिछले सप्ताह एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आई थीं, जिनके बाद में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश सरकार के नियमों के अनुसार, कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति को कम से कम 10 दिनों के लिए गृह-पृथकवास में रहना जरूरी है। are

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *