निजी कॉलेजों को स्थापित करने दी अंतिम मोहलत, नए कॉलेजों को एनओसी जारी

भोपाल
प्रदेश में आगामी सत्र 2021-22 में प्रवेश लेने 30 नए कॉलेज स्थापित होंगे। राज्य में नए निजी कॉलेजों की स्थापना करने उच्च शिक्षा विभाग ने विवि से संबद्धता लेने दस और विभाग से अनुमति लेने की अंतिम तिथि 20 जुलाई कर दी है। ढाई दर्जन नए कॉलेजों को एनओसी जारी हो गई है। वहीं करीब 70 कॉलेजों ने नवीन संकाय और 225 कॉलेजों ने नए विषय खोलने की विभाग से अनुमति मांगी है। उक्त कॉलेजों को शुल्क जमा करने के लिए विभाग ने 20 दिन की मोहलत बढ़ा दी है।

बीयू को आठ जिलों में 480 कॉलेजों की संबद्धता सूची जारी करना है। इसमें से करीब 420 के पत्र तैयार हो गए हैं, जो दस जुलाई तक जारी हो जाएंगे।

   दो माह चले कोरोना कर्फ्यू के चलते साठ कॉलेज फीस जमा नहीं कर सके हैं। उन्हें अपनी संकाय बदलने के साथ सीटों में बढ़ोतरी करना है। इसलिए अब उनके पास 10 जुलाई तक समय है। वहीं प्रदेश की तीस सोसाइटी अपने नए कॉलेज खोलेंगी। इसमें आधा दर्जन कॉलेज भोपाल में स्थापित होंगे।

उच्च शिक्षा विभाग को आगामी सत्र 2021-22 के लिए करीब 46 प्रस्ताव मिले थे। उनमें से विभाग ने तीस सोसायटी को कॉलेज खोलने के लिए एनओसी जारी कर दी हैं। शेष 16 सोसायटी के दस्तावेज पूर्ण नहीं होने के कारण उन्हें आमन्य करते हुए खारिज कर दिया है। अब उन्हें मिली 20 दिन की मोहलत में अपने दस्तावेजों को पूर्ण करने का मौका मिल जाएगा। विभाग ने विवि का संबद्धता शुल्क जमा करने की तिथि में 10 जुलाई तक की बढ़ोतरी की है।

अब कॉलेज 10 जुलाई तक शुल्क जमा कर संबद्धता ले सकेंगे। वहीं, कॉलेज निरंतरता लेने दस जुलाई तक शुल्क जमा कर सकते हैं। भोपाल में कॉलेज खोलने के लिए 10 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से तीन आवेदन को अमान्य हैं। जबकि शेष सात कॉलेजों को एनओसी दी गई है। अब उन्हें बीयू से संबद्धता लेना होगी।

प्रदेश के 40 कॉलेजों ने आवेदन कर दिए हैं। उनकी स्क्रूटनी होने के बाद सभी नए कॉलेज और संकाय का इंस्पेक्शन विवि द्वारा कराया जाएगा। बीयू ने कॉलेजों का निरीक्षण करने कमेटी बना दी है। जल्द ही कॉलेजों का निरीक्षण शुरू कर दिया जाएगा। 200 कॉलेजों ने नए विषय की स्वीकृति मांगी है। करीब 700 कॉलेजों ने निरंतरता के लिए आवेदन किए हैं। उनका निरीक्षण करने के बाद विभाग आगामी सत्र में प्रवेश की अनुमति देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *