रिएक्शन: ‘हसीन दिलरुबा’ को खराब बताने पर भड़कीं तापसी पन्नू

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ऐसी अदाकारा हैं, जो अपने दम पर फिल्म को हिट कराना जानती है। तापसी के पास कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं। फिल्मों के अलावा तापसी को उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है और वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। एक्ट्रेस तापसी पन्नू की कुछ दिनों पहले ही 'हसीन दिलरुबा' रिलीज हुई है। फिल्म में तापसी के साथ एक्टर विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में हैं। कोरोना महामारी के चलते यह फिल्म नेटफ्लिक्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। इसी बीच एक हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज हुई, जिसका नाम है- द टुमॉरो वॉर।

तापसी की फिल्म के बजाए कुछ फिल्म क्रिटिक्स ने द टुमॉरो वॉर को बेहतर बताया बस फिर क्या था तापसी का पारा हाई हो गया। अब एक्ट्रेस ने फिल्म क्रिटिक्स की आड़े हाथों लेते हुए हॉलीवुड पर भी निशाना साध दिया। तापसी ने कहा कि उनकी आदाकारी को लेकर कुछ लोग उनपर पर्सनल कमेंट कर रहे हैं, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आए।

हाल ही में तापसी ने एक फिल्म पत्रकार के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिन्होंने लिखा था कि उनके साथी फिल्म क्रिटिक्स को हसीन दिलरुबा, जो एक ओरिजिनल कंटेंट है, उसमें कुछ अच्छा नजर नहीं आया और उन्होंने इस फिल्म से ऊपर द टुमॉरो वॉर फिल्म को चुना।

फिल्म पत्रकार की बात से सहमत होते हुए तापसी पन्नू ने अपने जवाब में लिखा- सर, हॉलीवुड है न, सब चलता है। खामियों की परवाह किए बिना यह हमेशा एस्पिरेशनल है। हम यहां जितना मर्जी एक्सपेरिमेंट कर लें, यह हमेशा छोटा ही लगता है, इसलिए हम उन्हें ह्यअनावश्यकह्ण लगते हैं चाहे हम कुछ भी करें। शायद छअ से बाहर काम करने से मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *