वन्य-प्राणी संरक्षण के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर “बालसखा योजना एक अभिनव पहल : वन मंत्री डॉ. शाह

भोपाल
वन मंत्री डॉ. कुवर विजय शाह ने कहा है कि बाघ एवं वन्य-प्राणी संरक्षण के प्रति वन्य प्रेमी और आम नागरिकों में जागरूकता लाने के मकसद से 'बालसखा अभिनव योजना'' मध्यप्रदेश सहित भारत के अलग-अलग राज्यों में लागू की जा रही है। वन विभाग की मध्यप्रदेश टाईगर फाऊडेशन सोसायटी द्वारा टी-शर्ट पर छात्र-छात्राओं की पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है। इस पहल में सोसायटी के साथ सहायक के रूप में विभिन्न संस्थाएँ और रुची लेने वाले नागरिकों को सह-आयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वन मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि टाईगर फाउडेशन सोसायटी द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को 4000 से अधिक टी-शर्ट उपलब्ध कराई जायेंगी। प्रतिभागियों को पुरूस्कार और सर्टिफिकेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं से टी-शर्ट पर पेंटिग कराकर चित्रित टी-शर्ट टाईगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यानों के समीप रहने वाले छात्र-छात्राओं को वितरित कराई जायेंगी, इससे बाघ और वन्य-प्राणियों के संरक्षण के प्रति जन-मानस में बेहतर माहौल बन सकेगा।

बालसखा की यह प्रतियोगिता पिछले दिनों उज्जैन, दमोह, राजस्थान के बीकानेर और अजमेर शहर में आयोजित कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है। इस माह रीवा, शहडोल, सतना, छिन्दवाड़ा, इंदौर, रतलाम, भोपाल नगर में और बिहार, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, केरला, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों में भी यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *