सहकारिता की व्यापकता में पूरा विश्व समाया हुआ है: डॉ. टेकाम

रायपुर
सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि सहकारिता की व्यापकता में पूरा विश्व समाया हुआ है। आज पूरे विश्व में एक अरब से भी ज्यादा लोग सहकारिता से जुड़े हैं। हमारे देश में करीब 30 करोड़ से अधिक लोग सहकारिता से जुड़े हैं। सहकारिता की पहुंच गांव-गांव व घर-घर तक है। इसी कारण आज हमारे देश में 8 लाख से भी अधिक सहकारी संस्थाएं विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न उद्देश्यों को लेकर अपने सदस्यों की आर्थिक उन्नति के लिए काम कर रही है। डॉ. टेकाम आज अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के सभागार में आयोजित एक साथ बेहतर पुनर्निर्माण विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. टेकाम ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से किसान अपने कृषि कार्य में बढ़ोत्तरी कर आय को दोगुना करने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ही प्रदेश के किसानों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को समृद्ध किया जा सकता है। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों पर बकाया 10 हजार करोड़ रूपए का ऋण माफ किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मछलीपालन, लाखपालन को भी कृषि का दर्जा दिया है। बस्तर क्षेत्र में लाख की फसल अच्छी होती है। सहकारी बैंक के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज पर लाख पालन और मछलीपालन के लिए अब ऋण दिया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने की। इस अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेडि?ा सहित सर्वश्री चंद्रशेखर शुक्ला, पुरूषोत्तम पटेल, परमेश्वर यदु, जानकीराम सेठिया, मोतीलाल देवांगन, नितिन पोटाई एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *