लालूजी जन जन के नेता, आरजेडी A to Z पार्टी, हमारी सरकार बनी तो सबको सम्मान: तेजस्वी

पटना
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि लालूजी जन-जन के नेता हैं। वे गरीब, पीड़ित और अभिवंचितों की आवाज हैं। इन वर्गों के अधिकार की रक्षा के लिए उनका जीवन समर्पित है। ये बातें उन्होंने रविवार को राजद कार्यालय में पार्टी के दो दिवसीय रजत जयंती समारोह के पहले दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने सभी पार्टीजनों को बधाई देते हुए कहा कि 25 वर्षों में आप सब ने पार्टी के विचार, अपनी मेहनत और आमजन के विश्वास के बल पर राजद को नंबर-1 पार्टी बनाया। सोमवार को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में 11 बजे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का वर्चुअल संबोधन होगा।

राजद ए टू जेड की पार्टी
उन्होंने कहा कि राजद ए टू जेड की पार्टी है। यहां सभी को मान-सम्मान मिलता है। तेजस्वी ने पार्टीजनों का आह्वान किया कि लालू जी के विचारों को ध्यान में रखकर समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष करें। कहा कि आपकी सरकार बनेगी तो सबको सम्मान और अधिकार मिलेगा।

2021 को बनाना  है परिवर्तन का   वर्ष : जगदानंद
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू जी ने राजद को एक मिशन पर चलने वाला दल बनाया है। यह बिहार तथा राजद के लोगों के लिए अभिमान की बात है। 2021 को परिवर्तन का साल बनाना है। यही हम सब के लिए रजत जयंती का संकल्प है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *