भोपाल के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में संविदा पद पर आवेदन मंगाए

भोपाल
भोपाल के श्यामला हिल्स में स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए संविदा पर भर्ती की जाएगी। प्रायोगिक विद्यालय/संस्थान के शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक पदों पर संविदा पर भर्ती होगी। इसके लिए राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली ने रविवार को विज्ञापन जारी कर दिया है।

इसमें कहा गया है कि भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। पदों का कार्यकाल 30 अप्रैल 2022 तक या जब तक नियमित सेवा पर नहीं आ जाते (जो भी पहले हो) तक रहेगा। संविदा पर भर्ती होने वाले उम्मीदवार नियमित आधार पर पद का दावा करने का कोई अधिकार नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *