तेजी से फैल रहा संक्रमण, मृतकों को दफनाने के लिए करना पड़ रहा इंतजार, रोजाना करीब 50 फीसदी सैंपल संक्रमित

जकार्ता
इंडोनेशिया में कोरोना के बढ़ते मामलों और संक्रमण से मौत के बीच सरकार ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सरकार जल्द से जल्द ज्यादा लोगों को टीका लगाने का प्रयास कर रही है। लेकिन सरकार की कोशिशों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

टीकों की आपूर्ति में कमी के साथ ही लोगों के मन में अब भी टीकों को लेकर संशय है और वे टीका नहीं लगवा रहे हैं। यहां लगातार मौत के बढ़ते आंकड़ों के चलते लोगों को अपने करीबियों को दफनाने के  लिए इंतजार करना पड़ा रहा है। देश मे बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार को कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं।

इंडोनेशिया में ईद के दौरान लोगों की लापरवाही के नतीजे अब बड़े हुए संक्रमण के मामले और मौत के रूप में सामने आ रहे हैं। यहां डेल्टा वायरस तेजी से फैल रहा है। पिछले सात दिनों में रोजाना मिलने वाले 8,655 से मामलों की संख्या बढ़कर 20,690 प्रतिदिन हो गई है। रोजाना करीब 50 फीसदी सैंपल संक्रमित मिल रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन  के मुताबिक, यह संख्या भी कम बताई जा रही है।

इसका सबसे अधिक असर इंडोनेशिया के सर्वाधिक आबादी वाले द्वीप जावा में देखने को मिल रहा है। बढ़ते मामलों से यहां के स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है। अस्पतालों में क्षमता से अधिक लोग भर्ती हैं। मरीजों के लिए तीमारदारों को खुद ऑक्सीजन का इंतजाम करना पड़ रहा है। वहीं लगातार मौत के मामलों में बढ़ोतरी से लोगों को अपने करीबियों को सुपुर्द-ए-खाक के लिए लिए भी इंतजार करना पड़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *