कश्मीर की भलाई के दावे से कोसों दूर है पाकिस्तान: रिपोर्ट

एम्सटर्डम
नीदरलैंड स्थित यूरोप की एक संस्था ने अक्सर कश्मीर राग अलापने वाले पाकिस्तान को बेनकाब किया है। यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के अलग-अलग मंचों पर पाकिस्तान भले ही दावा करता है कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों का कल्याण और भलाई चाहता है, मगर हाल ही में जम्मू में एक रक्षा प्रतिष्ठान पर हुए ड्रोन आतंकी हमले ने पाकिस्तान के इस दावे को गलत साबित किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के असल हित जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण और भलाई से कोसों दूर हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री राजा फारूक हैदर खान ने भी हाल ही में अपने इलाके के वर्चुअल उपनिवेशीकरण के बारे में काफी कड़े शब्द कहे थे। ऐसे में पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति सहानुभूति महज दिखावा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *